खबर - हिमांशु मिढ़ा
हनुमानगढ़। आरोग्य निकेतन प्राकृतिक चिकित्सालय हनुमानगढ़ द्वारा 21 मई से 21 जून तक टाउन स्थित में चल रहे एक माह के नि:शुल्क योग शिविर के तहत आज जंक्शन स्थित सुचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय में एक दिवसीय योग शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में अतिरिक्त जिला कलक्टर व कलैक्ट्रैट परिसर में स्थापित विभागों के अधिकारीयों एवं अनुभागों के प्रभारी अधिकारीयों के स्टाफ के सदस्य मौजूद थे। इस मौके पर प्रसिद्ध योगाचार्य रविकुमार जयपुर, वैघ शिव कुमार शर्मा ने शिविर में सभी लोगों को विभिन्न योग क्रियाएं करवाई और विभिन्न रोगों के बचाव के लिए अलग अलग योग क्रियाएं करवाई।