Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

बगड़ मेंं दौड़ेगे घोड़े

 बगड़ रिना हॉर्स राइडिग प्रशिक्षण केद्र का उद्घाटन करते अतिथि। 


बगड़। (अनुज शर्मा) चावो वीरो रोड़ स्थित बालाजी पावन धाम मंदीर के पास रिना हॉर्स राईडिग प्रशिक्षण केंद्र का शुभारम्भ हुआ।  पार्षद अजयसिंह शेखावत, संकल्प क्लासेज के निदेशक नेमीचंद जानू, भाजयुमो जिलामहमंत्री किर्तीसिंह ने फिता काटकर हॉर्स राईडिग प्रशिक्षण केद्र का शुभारम्भ किया। प्रशिक्षण केन्द्र के निदेशक अरविन्द सिंह कालीपहाड़ी ने बताया की यहां पर विशेष रूप से स्कूली विद्यार्थियों को विशेष छूट पर हॉर्स राईडिग का प्रशिक्षण दिया जायेगा। पंडित मनोज शर्मा के आचार्यत्व में निदेशक अरविन्द सिंह ने पूजा अर्चना की। इस अवसर पर दिनेश सिंह कालीपहाड़ी, एनआईसीएस के प्रबंधक सुनील सैनी, विरेन्द्रसिंह शेखावत, सुमेरसिंह, राजाराम सोनी, गणेश शर्मा, उदयसिंह चौहान, संकल्प के प्रबंधक रामाकांत शर्मा, शैलेन्द्रसिंह शेखावत, पवन शर्मा, अशोक सैन, संजयसिंह आदि मौजूद थे।