Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

डी.ए.वी में चतुर्दिवसीय शिविर का समापन

खबर - हिमांशु मिढ़ा 
हनुमानगढ़। टाउन स्थित सेठ गोपीराम सर्राफ  डी.ए.वी स्कूल में चतुर्दिवसीय विद्यार्थी सद्गुण विकास शिविर का समापन हुआ। शिविर के अंतिम दिन योगाचार्य श्री महावीर माली जी ने विद्यार्थियों को सूर्या नमस्कार, शीर्षासन, प्राणायाम, मतस्यासन तथा हास्यासन आदि विभिन्न प्रकार की यौगिक क्रियाओं के बारे में जानकारी दी।  विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह से इस शिविर में भाग लिया।  इसके पश्चात् प्रसिद्ध डांसर विक्रम स्वार ने विद्यार्थियों को नृत्य प्रशिक्षण दिया। अनुपयोगी सामग्री का उचित प्रयोग कर विद्यार्थियों ने अदभुत कलात्मक वस्तुओं का निर्माण किया। इस शिविर में वॉलीबॉल के फाइनल मैच में कक्षा 12 के विद्यार्थियों ने विजय हासिल की। प्राचार्य श्री आर.के.वर्मा ने इस अवसर पर कहा कि छात्रों में सर्जनात्मक प्रतिभा के विकास के लिए इस तरह के शिविर अत्यंत उपयोगी है। उन्होंने ग्रीष्मकालीन अवकाश में विद्यार्थियों को गर्मी से बचाव के उपाय बताए और सभी के प्रति अपना आभार प्रकट किया।