जयपुर -पुलिस थाना जवाहर नगर जयपुर पूर्व ने मकानो मे घरेलू नौकर / नौकरानी उपलब्ध कराने वाले गिरोह का पर्दाफास कर एक लङका व एक लङकी को दिल्ली से गिरफ्तार किया । थानाधिकारी राजीव राहर पुलिस निरीक्षक द्वारा अन्तर राज्य गिरोह का पर्दाफास कर बीरबल सहायक उप निरीक्षक के नेतुत्व मे दिल्ली टीम भेजकर रामा विहार ईलाका थाना अमन बिहार मूल रूप से बिहार निवासी अनिल उर्फ कृष्ण यादव व कुमारी चिंकी हॅसदा को गिरफ्तार किया । इनके गिरोह मे दिल्ली व बिहार निवासी कई लङके व लङकिया शामिल है जो प्लेस मैन्ट एजेन्सी चलाकर अखबार मे विज्ञापन देकर मकान मालिको से पैसे लेकर मेड उपलब्ध करवाते है तथा मेड (नौकरानी) एक या दो दिन मे ही मकान मालिक के घर से मौका पाकर एवं घर से चोरी कर भाग जाती है । इन गिरोह द्वारा दिल्ली, पंजाब, महाराष्ट एवं राजस्थान मे कई जगह नौकरानी रखने के बहाने ठगी करने की वारदात करना बताया है । पुलिस थाना जवाहर नगर पर परिवादी देवेन्द्र पालसिंह ने अभियोग दर्ज करवाया था । गिरफ्तार शुदा अभियुक्त पी सी रिमाण्ड पर जिससे पुछताछ की जा रही तथा उनके अन्य साथियो की तलाष की जा रही है ।
- Home-icon
- Rajasthan
- _Division संभाग
- __Jaipur Division
- __Jodhpur Division
- __Bikaner Division
- __Ajmer Division
- __Udaipur Division
- __Bharatpur Division
- __Kota Division
- __Sikar Division
- __Pali Division
- __Banswara Division
- _Business
- _Entertainment
- _SiteMap
- _Error Page
- Politics
- Video
- _Rajsamachar Youtube Chaneel
- Crime News
