खबर - हिमांशु मिढ़ा
हनुमानगढ़। जनशक्ति भवन हनुमानगढ़ टाउन में भारतीय ट्रेड युनियन केन्द्र सीटू की जिला कमेटी की बैठक सीटू जिलाध्यक्ष कामरेड मलकीत सिंह की अध्यक्षता में रखी गई। बैठक में तय हुआ कि 26 मई को मौहल्लो, चौराहो, बस्तियों, कारखानो, गेटो और औद्योगिकी क्षेत्रों में प्रधानमंत्री मोदी का पुतला दहन किया जायेगा व 30 मई को सीटू के स्थापना दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर जिला कलैक्ट्रैट पर विशाल प्रदर्शन किया जायेगा व श्रम कानूनों में किये गये श्रमिको विरोधी संशोधनों को निरस्त किया जाये, किसान विरोधी भुमि अधिग्रहण विघेयक वापिस लिया जाये, न्यूनतम मजदूरी कम से कम 15,000 रूपये माहवार कि जाये, बिजली की दरो में भारी बढोत्तरी उद्योग में शामिल किया जाये व अन्य मांगों पर चर्चा की गई। बैठक को कामरेड रामेश्वर वर्मा, कामरेड बलदेव मक्कासर, कामरेड आत्मा सिंह, कामरेड बहादुर सिंह चौहान, कामरेड मनीराम, कामरेड बसन्त सिंह, कामरेड श्यामलाल, कामरेड जसविन्द्र सिंह, कामरेड मुंशा सिंह, कामरेड महेन्द्र सिंह, कामरेड अरविन्द मुंशी, कामरेड मेजर सिंह व अन्य माकपा नेताओं ने सम्बोधित किया।