Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

अधीनस्थ सिविल न्यायालयों में ग्रीष्मावकाश 1 से 28 जून तक रहेगा

जयपुर। समस्त अधीनस्थ सिविल न्यायालय ग्रीष्मावकाश के कारण सोमवार, एक जून से रविवार, 28 जून तक बंद रहेंगे। राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर के रजिस्ट्रार श्री बलदेव राम ने बताया कि ग्रीष्मावकाश की अवधि में जिला एवं सेशन न्यायाधीश, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश, विशिष्ट न्यायाधीश (आवश्यक वस्तु अधिनियम/भ्रष्टाचार निरोधक मामले/सीबीआई मामले/स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ प्रकरण/स्टेशनरी एवं गबन प्रकरण/साम्प्रदायिक दंगे प्रकरण/महिला उत्पीडऩ/जाली नोट प्रकरण आदि), वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट/मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट/अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सिविल न्यायाधीश एवं महानगर मजिस्ट्रेट/न्यायिक मजिस्ट्रेट, अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश एवं महानगर मजिस्ट्रेट/न्यायिक मजिस्ट्रेट फौजदारी कार्य करते रहेंगे।