Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

धोखाधड़ी के आरोपी को जेल



खबर - पवन शर्मा
सूरजगढ़.स्थानीय पुलिस ने एक ही जमीन को धोखाधड़ी कर दो पक्षों को बेचने के मामले में गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी गोपीराम बाजिया ने बताया कि कस्बे के वार्ड़ सात निवासी महावीर ने वार्ड एक के रहने वाले मेघराज नायक के खिलाफ मामला दर्ज करवाते हुए बताया कि मेघराज ने अपनी जमीन का कुछ हिसा एक लाख  पैंसठ हजार रुपए में उसे बिक्री किया था। उसके बाद आरोपी ने उसी जमीन को अनिल मेघवाल और मंगलाराम को बिक्री कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया वहां से उसे जेल भेजा गया है।   इसी प्रकार फर्जी दुकान के कागजात तैयार करवाने के आरोपी अनाज मंडी निवासी विजय कुमार चौधरी को पुलिस ने एक दिन पुलिस रिमांड के बाद कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेजा गया है।