Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू हो सकें इसलिए जैसलमेर कलक्टर की पहल 73 एएनएम को तिरिक्त कार्यभा


जैसलमेर। जिला कलक्टर विश्वमोहन शर्मा की पहल पर जिले के उप स्वास्थ्य केंद्रों पर कार्यरत 73 एएनएम को उनके नजदीकी रिक्त उप केंद्रों का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। अतिरिक्त कार्यभार वाले केंद्रों पर इन एएनएम को मंगलवार व शुक्रवार को अपनी सेवाएं देनी होंगी।  सीएमएचओ एनआर नायक की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, खुईयाला एएनएम अनिता भनात को कोहरियो का गांव, सियांबर एएनएम शांता यादव को रतन का गांव, पूनमनगर एएनएम सुषमा को कुछड़ी, रायमला एएनएम गीता पंवार को साधना, राधवा एएनएम सुनीता को सेउवा, दामोदरा एएनएम जस्सी को सलखा, डेढा एएनएम शीजीमोल को खाभा, दबड़ी एएनएम लिछमा को बलीदाद की बस्ती, मेघवालों की बस्ती एएनएम रूखमण कौर को मंगलिया वास, बीदा एएनएम धनपती को नींबा, भीखसर एएनएम नवली चैधरी को पूनासर, रणधा एएनएम सुशीला चैधरी को मोढा, कपूरिया एएनएम मंगली को हरभा, रामा एएनएम तुलसी को सीतोडाई व जोगीदास का गांव एएनएम कौशल्या यादव को तेजमालता गांव के उप केंद्र का अतिरिक्त कार्य दिया गया है।
    इसी प्रकार कुंडा एएनएम संतोष को बईया, देवड़ा एएनएम बाली चैधरी को मेहरों की ढाणी, म्याजलार एएनएम सुनीता मील को सतो, हटार एएनएम तामेश देवी को पोछिणा, खुहड़ी एएनएम शशिलता को बैरसियाला, कोटड़ी एएनएम विजया बजाड़ को जानरा, अडबाला एएनएम मीरा मीना को शोभ, गडी चंपावत एएनएम आशा को बागथल, दांतल एएनएम रचना को सांगाबेरा, दूधली एएनएम भागीरथी को खेजड़ली, चैनपुरा एएनएम सरोज को डूंगरे की ढाणी, केसुलापाना एएनएम संगीता को बांधेवा, खेलाना एएनएम मंजूदेवी को सनावड़ा, राजमथाई एएनएम सरला को हरियासर, धोलासर एएनएम सुभीता को गुंदाला, जैमला एएनएम तारावती को दूधिया व राजगढ एएनएम पासी को भिनाजपुरा उप केंद्र का कार्यभार दिया गया है।
    सीएमएचओ ने बताया कि मोरानी एएनएम उषा माथुर को केरावा, खेतोलोई एएनएम परमेश्वरी को धौलिया, रतन की बस्ती एएनएम सुमन ढाका को केरालिया, सादा एएनएम सुभीता को राठौड़ा, बलाड एएनएम लक्ष्मीदेवी को रूपसर, स्वामीजी की ढाणी एएनएम मलकित कौर को भीखोडाई, प्रभुपुरा एएनएम सरोज चैधरी को सोहनपुरा, मानासर एएनएम ललिता को रावतपुरा, नई भीखोडाई एएनएम दीप्ति चैधरी को बरसानी, पारासर एएनएम बेबी कंवर को फूलासर, चैक एएनएम सुमन को नई गुड्डी, लंवा एएनएम दिवाली को गोमट, गुड्डी एएनएम उमराव चैहान को थाट, बल्लू सिंह की ढाणी एएनएम शशिकला को माडवा, झलारिया एएनएम सुनीता वर्मा को उजला, इंद्रानगर एएनएम केला देवी को मेडवा व उचपदरा, धूड़सर एएनएम गीता को बडली, भादरिया एएनएम धापू को केलावा, सत्याया एएनएम सुमित्रा को ताडाना, अजासर एएनएम रतिदेवी को टोटा, बोहा एएनएम कमलेश को गोगादे, मंघा एएनएम शीतल को खींया, जालूवाला एएनएम रोशनी को आकल का तला, अवाय एएनएम सरोज को भदड़िया, बाहला एएनएम सुमन को हरियार, काठोड़ी एएनएम संगीता को चैधरिया, खींवसर एएनएम मिनीमोल एस को सेलत, अमरसागर एएनएम बीना यादव को मूलसागर के उपकेंद्र का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।   इसके अलावा नेहड़ाई एएनएम कमलेश शर्मा को सांखला, पारेवर एएनएम सुदेश यादव को लीला पारेवर, सुल्ताना एएनएम सरिता को डिग्गा, तालरिया एएनएम राधा विश्नोई को बोडाना, बडोडा गांव एएनएम कांति दुबे को जसकरणपुरा, मोहनगढ एएनएम कमलफूल को बालाना, कीता एएनएम सुमन को भोपा, चांदन एएनएम विमला कुमारी को झाबरा, रिदवा एएनएम एलिजाबेथ को जेसुराणा, टावरीवाला एएनएम अकलजीत कौर को भारमसर तथा मोहनगढ एएनएम ममता को रेहरूंड का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। एएनएम अतिरिक्त कार्यभार वाले केंद्रों पर मंगलवार व शुक्रवार को अपनी सेवाएं संपादित करने के साथ ही अपनी उपस्थिति की सूचना सरपंच व वार्ड पंच के जरिए खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी को देंगी। उल्लेखनीय है कि जिला कलक्टर ने सीएमएचओ को निर्देश दिए थे कि वे जिले में कार्यरत एएनएम को इस प्रकार से अतिरिक्त कार्यभार देकर समायोजित करें कि प्रत्येक उप केंद्र पर स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू हो सकें।