Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

बस के खलासी की गोलीमार कर हत्या



खबर - जीतेन्द्र सिंह राजावत
 बस पर किया पथराव
सलूबर।
उदयपुर जिले के सलूबर थाना इलाके में आज सुबह अज्ञात लोगों ने सड़क पर अवरोधक डालकर बस रुकवाई तथा अवरोधक हटाने बस से उतरे खलासी की गोली मारकर हत्या कर दी। इस दौरान बदमाशों ने बस पर पथराव ाी किया। हालांकि घटना में किसी के साथ लूटपाट नहीं की गई है। प्रथम दृष्टया पुलिस इसे आपसी रंजिश का मामला मान कर चल रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अहमदाबाद से जगत के बीच चलने वाली निजी बस में गावडी निवासी सोहनलाल पुत्र शंकरलाल गत छह वर्ष से खलासी का कार्य करता था। आज सुबह करीब चार बजे जब बस अहमदाबाद से रवाना होकर जुरीसर और गावडी के बीच पहुंची तो गावडी की पहाडियों के निकट बनी सड़क पर अज्ञात लोगों ने बडे पत्थर डालकर मार्ग बंद कर दिया। इस पर बस का खलासी सोहनलाल बस से उतरा और सड़क से पत्थर हटाए। इस बीच सड़क पर बने एक गढ्ढे में उसने आसपास से मिट्टी एकत्र कर उसे भरा तथा जैसे ही वह खड़ा हुआ अज्ञात बदमाशों ने उस पर गोली चला दी। इसके बाद बस पर ाी पथराव किया गया। करीब दस मिनट तक हुए पथराव के बाद अज्ञात बदमाश वहां से भाग निकले। इसके बाद जब लोगों ने सोहनलाल को संभाला तो उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने बताया कि मृतक सोहनलाल का गंाव घटनास्थल से आधा किमी की दूरी पर ही है तथा उसका कई लोगों से विवाद भी चल रहा था। इसके चलते संभवत: आपसी रंजिश के कारण ही उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने बस में लूटपाट की घटना से ाी इनकार किया है।