Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

खींवसर ने दुबई में स्टोन्स ऑफ राजस्थान पवेलियन का उद्घाटन किया

जयपुर। उद्योग मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने दुबई के वल्र्ड टे्रड सेंटर में आयोजित मिडल ईस्ट स्टोन 2015 प्रदर्शनी में स्टोन्स ऑफ राजस्थान पवेलियन का मंगलवार को उद्घाटन किया।  खींवसर के नेतृत्व में राज्य सरकार एवं फिक्की के अधिकारियों का एक दल इंडिया स्टोन मार्ट 2017 को प्रचारित करने के लिए दुबई टे्रड फेयर के दौरा कर  रहा है। स्टोन्स ऑफ राजस्थान पवेलियन सीडोस की पहल है जिसमें राजस्थान के पत्थरों की व्यापक श्रृंखला का प्रदर्शन किया गया है। उद्घाटन के अवसर पर डीएमजी इवेंट्स और अन्य पत्थर व्यवसायी उपस्थित थे। उद्योग मंत्री ने सम्पूर्ण प्रदर्शनी का अवलोकन किया और दुबई के प्रमुख आर्किटेक्ट्स और डिजाइनर्स से मुलाकात की।