Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

भारतीय जीवन बीमा निगम ने नई पॉलिसी जीवन तरूण लॉंच की

खबर - जयनारायण बिस्सा 
बीकानेर। भारतीय जीवन बीमा निगम ने अपने  जयपुर रोड़ स्थित मण्डल कार्यालय बीकानेर में प्रेस कॉन्फ्रेन्स आयोजित कर निगम की नई पॉलिसी जीवन तरूण को लॉन्च किया गया। योजना का शुभारम्भ करते हुए बीकानेर मण्डल के वरिष्ठ मण्डल प्रबन्धक  सुधांशु मोहन मिश्र ने बताया कि नई पॉलिसी 3 माह से 12 वर्ष तक के बच्चों के लिए विशेष रूप से उनकी शिक्षा तथा बढ़ती आयु की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है जिसमें परिपक्वता लाभों को प्राप्त करने के विभिन्न विकल्प मौजूद हैं। उन्होनें बताया कि इस योजना में बच्चे के 25 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर परिपक्वता पर चुने गये विकल्प के अनुसार बीमाधन का भुगतान प्रत्यावर्ती बोनस सहित किये जाने सहित कई राइडर उपलब्ध हैं। वरिष्ठ मण्डल प्रबन्धक ने चर्चा करते हुए बताया कि इस समय 4 मार्च  को निगम द्वारा जारी की गई एकल प्रीमियम पॉलिसी जीवन संगम बेहद लोकप्रिय साबित हो रही है जो मात्रा 90 दिन की अवधि के लिए विक्रय हेतु निगम द्वारा जारी की गई थी तथा 1 जून तक बाजार में उपलब्ध रहेगी। इस योजना में लगभग सभी आयु वर्ग ;6 से 50 वर्ष द्ध के पात्रा नागरिक ें सुनिश्चित लाभ एवं बीमा सुरक्षा से लाभान्वित हो सकते हैं। उन्होनें बताया कि बीकानेर मण्डल इस योजना में मात्रा 70 दिनों की अवधि में लगभग सवा करोड़ के प्रीमियम के साथ 1400 पॉलिसियों का विक्रय कर चुका है। इसके अतिरिक्त भारत सरकार द्वारा पिछले स्वतंत्राता दिवस पर जारी एवं भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा संचालित वरिष्ठ पेंशन बीमा योजना जिसमें 9ण्38: शु़द्व वार्षिक गारंटेड रिटर्न है यह योजना भी  14 अगस्त तक ही उपलब्ध है। यह योजना 60 वर्ष एवं उससे  अधिक आयु के वरिष्ठजनों के लिए है। उन्होंनें आम नागरिक को इन योजनाओं  का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।
इस अवसर मिश्र ने प्रधानमंत्री द्वारा हाल ही में सामाजिक सुरक्षा के दृष्टिकोण से अति महत्वपूर्ण जीवन ज्योति योजना के सम्बन्ध में भारतीय जीवन बीमा निगम के सरोकार के बारे में प्रकाश डालते हुए बताया कि इस योजना के प्रचालन भारतीय जीवन बीमा निगम एवं सीबीएस सुविधा वाले बैंक द्वारा किया जायेगा। इस लोकप्रिय योजना में मात्रा 330/-प्रतिवर्ष के प्रीमियम पर 18 से 50 वर्ष की आयु के बचत बैंक खाता धारकों के लिए केवल सहमति पत्र के आधार पर 2 लाख का बीमा संरक्षण उपलब्ध रहेगा। उन्होनें सभी पात्र खाता धारकों से 31 मई तक अपना सहमति पत्र बैंक के माध्यम से प्रस्तुत करने का आह्वान किया।  वरिष्ठ मण्डल प्रबन्धक ने बताया कि बीकानेर मण्डल इस योजना का लाभ जन-जन तक पहॅूंचाने के लिए कृत संकल्प है और 9 मई  को लॉंच होने से अब तक अपने सहयोगी बैंकों के माध्यम से 311 कैंप आयोजित कर करीब 32 हजार लोगों को इस योजना के लिए पंजीकृत कर चुका है।