Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

लूबी सोलर पम्प्स राजस्थान में करेगी विस्तार

बीकानेर। लूबी सोलर पम्प्स की देश की अग्रणी निर्माण कम्पनी लूबी इलैक्ट्रोनिक्स अहमदाबाद ने राजस्थान में वृहद स्तर  पर अपने कारोबार को बढ़ाने की योजना बनाई है। गतरू 50 वर्षों से पम्प उत्पादन के क्षेत्र में संलग्न यह कम्पनी भारत  के प्रत्येक राज्यों के साथ-साथ विश्व के 70 से अधिक देशों को अपने उत्पादों का निर्यात कर रही है। कम्पनी का टर्न  ओवर लगभग 1000 करोड़ रूपये का है। लूबी इलैक्ट्रोनिक्स कम्पनी के नेशनल हैड प्रमोद गौतम ने आज यहां  संवाददाताओं एवं किसानों  को बताया कि लूबी सोलर पम्प राजस्थान के किसानों के लिये बेहद उपयोगी साबित हुआ है  जिसके फलस्वरूप राजस्थान  क्षेत्र में अब तक 300-350 पम्प लगाये जा चुके है। चालू वर्ष की समाप्ति तक इस क्षेत्र में  यह संख्या बढक़र 2000 पम्प्स करने की है। उन्होंने बताया कि लुबी कम्पनी भारत के किसानों के लिए उत्तम गुणवत्ता के
लुबी सोलर पम्प्स का निर्माण पिछले कई वर्षों से करते हुए भारत के कई राज्यों में केन्द्र और राज्य सरकार के सहयोग  द्वारा चलाए जा रहे सोलर पम्प के अभियान में लुबी सोलर पम्प की सप्लाई कई वर्षों से करती आ रही है। जिसे भारत के  किसानों ने अच्छी गुणवत्ता के कारण इसे सर्वाधिक पसन्द किया है और दिन प्रतिदिन लुबी सोलर पम्प की मांग निरंतर  बढ़ती जा रही है लुबी कम्पनी सोलर पम्प के क्षेत्र में दिन प्रतिदिन उत्पादन क्षमता बढ़ती जा रही है। जिससे कि भारत के  प्रत्येक राज्य में लुबी सोलर पम्प की सप्लाई की जा सके। उन्होंने बताया कि लुबी कम्पनी भारत में एक मात्रा ऐसी  कम्पनी है जो पम्प उत्पादन के साथ-साथ सोलर पैनल व स्ट्रक्चर का उत्पादन भी स्वयं कर रही है। साथ ही स्ट्रक्चर में  डुअल सिस्टम व्यवस्थित है जो ऑटो ट्रेकर व मैनुअल दोनों में कार्य करता है, जो किसी अन्य कम्पनी के पास नही है
तथा स्ट्रक्चर की हॉट डिप्ड गेलवेनाईज्ड उच्च गुणवत्ता के कारण इसमें जंग नही लगता है। उन्होंने बताया कि लूबी पम्प पर  किसी भी स्तर पर आसानी से रिपेयरिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिसके लिये कम्पनी ने विशेष प्रंबधन किये है।  जो कि अन्य कम्पनियों के पास उपलब्ध नही है। इस अवसर सेल्स इंजीनियर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि राजस्थान  के प्रत्येक जिला स्तर पर कम्पनी के अनुभवी इंजीनियर व सर्विस सेन्टर के साथ स्पेयर पाट्र्स भी उपलब्ध है। उन्होंने यह  भी बताया यदि किसी किसान को कोई समस्या आती है वह कम्पनी के टोल फ्री नम्बर  (180030003055) पर  शिकायत दर्ज कर सकते है, जिससेें कि उनकी समस्याओं का समाधान 24 घंटे के अन्दर कर दिया जाता है। इस अवसर  स्थानीय डीलर माँ भादरिया ट्रेङ्क्षडग कम्पनी के मालिक श्री सवाई सिंह भाटी, दीप तुलसी इरीगेशन सिस्टम
के मलिक  इमी लाल भाम्बू एवं दीपांशु ट्रेडर्स के मालिक इन्द्रराज भाम्बू ने बताया कि लुबी पम्प राजस्थान के किसानों के  लिए बेहद उपयोगी साबित हुआ है। जिसके फलस्वरूप राजस्थान  क्षेत्र में अब तक 300-350 पम्प लग चुके है। साथ ही  कम्पनी के स्थानीय सेल्स इंजीनियर अभिषेक रंजन व स्थानीय सर्विस इंजीनियरर्स की टीम उपस्थित है। जो किसानों की  समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर उपस्थित रहेंगे।