Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

महात्मा गांधी नरेगा योजना के कार्य समय में परिवर्तन

झालावाड़ -भीषण गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए महात्मा गांधी नरेगा योजना के कार्य समय में परिवर्तन किया गया है। जिला कलक्टर बिष्णु चरण मल्लिक ने एक आदेश जारी कर जिले में मनरेगा श्रमिकों का कार्य समय प्रातः 6 से 2 बजे तक कर दिया है। कार्य अवधि कुल 8 घन्टे की रहेगी। इसमें विश्राम काल का समय प्रातः 10 से 11 बजे तक रहेगा। उन्होंने बताया कि यदि कोई श्रमिक समूह समय से पूर्व टाॅस्क के अनुसार कार्य पूर्ण कर लेता है तो वह कार्य का माप मेट के पास उपलब्ध मस्टररोल में अंकित टाॅस्क प्रपत्रा में करवाने एवं समूह के मुखिया के हस्ताक्षर के उपरान्त कार्य स्थल छोड़ सकता है।