Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

हाल-ए-अस्पताल,पीरामल सामुदायिक स्वास्थय केंद्र



सुविधाओं का नही मिलता लाभ
मरीज हो रहे है परेशान

बगड़- अनुज शर्मा- पीरामल सामुदायिक स्वास्थय केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं का उपयोग नही होने के कारण कस्बे व आस पास के गांवो के मरिजो को चिकित्सकीय सुविधाओं का पर्याप्त लाभ नही मिल  रहा है। हालत यह है की दूसरो का ईलाज करने वाला अस्पताल सुविधाओं के अभाव में खुद बिमार है। अस्पताल में करीब एक साल से आवश्यक उपकरणों व मशीन पर डेन्टल टैक्निशियन के अभाव में डेन्टल चैयर धुल फाक रही है। वही अस्पताल में डेन्टल चिकित्सक होने के बावजूद कस्बे व आस पास के क्षेत्रो से रोजाना 30- 40 दांतो के मरीज दिखाने आते है लेकिन आवश्यक उपकरणों के अभाव में मरीजो को अन्यत्र ईलाज करवाना पड़ता है। वही अस्पताल में भाामाशाह हरकरणदास मांगीलाल रूंगटा के आर्थिक सहयोग से दी गई एक्स रे मशीन भी 10 रोज से खराब पड़ी है। एक्स रे मशीन एसीस्टेण्ड सुनील डांगी ने बताया की रोजाना अस्पताल में 20- 22 लोगों का एक्स रे होता था लेकिन मशीन खराब होने के  कारण मरीज परेशान हो रहे है।

 सीएचसी मैन रोड़ होने पर भी 108 एम्बूलेंस का अभाव है जबकी बाकी सभी मुख्य सडक़ से जुड़ी सीएचसीयों पर 108 की सुविधा है।

नही है मोर्चरी की सुविधा- सीएचसी से जुड़तेे करीब 20- 25 गांव है लेकिन कोई दुर्घटना हो जाती है तो पुलिस व चिकित्सको के साथ लोगों को या तो शव को बाहर खुले में रखना पड़ता है या झुंझुनूं बीडीके में ले जाना पड़ता है। वही अस्पताल में बन रही धर्मशाला का काम भी कई महिनों से बंद पड़ा है जिससे मरिजों के साथ आने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।  
                                                                                 इनका कहना हैं।

 डॉ बीएस सोमरा -सीएचसी चिकित्सा प्रभारी। मैने इस संबध में मिटींग मेें सीएमएचों को सूचित कर दिया है उन्होनें  सीएचसी स्तर पर टैण्डर आंवटीत कर मशीन को दुरूस्त करवाने को कहा है।






 

श्रीराम खन्ना डेन्टल चिकित्सक- हमारे पास दांतो के आवश्यक उपकरण नही है
 
              ओर ना ही मशीन पर टैक्निशियन है इस संबध सीएमएचओं को सूचित कर चूके है।








सुरेन्द्रसिंह राठौड़ अध्यक्ष आदर्श बगड़ नगर विकास संस्थान- बीपीएल व असहाय मरिजों को उपकरण सुविधा के अभाव मे ईलाज के लिए अन्यत्र जाने से काफी परेशानी हो रही है।

विक्र मसिंह शेखावत पूर्व पालिका चैयरमैन- अस्पताल में भामाशाहों के सहयोग से मशीन व अन्य संसाधन उपलब्ध होने के बावजूद मरिजों को छोटे मोटे इलाज के लिए बड़े शहरो में जाना पड़ता है।