Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

शहीद शिरोमणी गुरू अर्जुन देव जी दा शहीदी पर्व बडी श्रद्धा भावना से मनाया जा रहा है

खबर - हिमांशु मिढ़ा 
हनुमानगढ़। स्थानीय सैक्टर 12 स्थित गुरूद्वारा शहीद बाबा दीप सिंह जी में आगामी 23 मई को शहीद शिरोमणी गुरू अर्जुन देव जी दा शहीदी पर्व बडी श्रद्धा भावना से मनाया जा रहा है। गुरूघर के मुख्य सेवादार भाई बलजीत सिंह बिल्ला ने बताया कि 23 मई को सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक दीवान सजाये जायेगे। जिसमें सुबह 8 से लेकर 10 बजे तक श्रीगुरू अर्जुन देव जी द्वारा रचित बानी सुखमणी साहिब के पाठ व 10:15 बजे सहज पाठ के भोग डाले जायेगे। उपरान्त दीवान में रागी जत्था भाई गुरप्रीत सिंह बुड्ढा जोहड वाले, भाई संतोख सिंह, कथावाचक भाई ज्वाला सिंह, प्रचारक भाई हरनेक सिंह, बेबे नानकी कीर्तनी जत्था संगतो को गुरवाणी कथा कीर्तन द्वारा निहाल करेगे। इस अवसर पर मीठे जल की छबील लगाई जायेगी। गुरू का लंगर अटूट बरतेगा। अंत में सरबत के भले की अरदास की जायेगी। नानक नाम चड्दी कला तेरे भाने सरबत का भला। इस समागम की तैयारीयों में पूर्ण सहयोग बाबा दीप सिंह नौजवान सेवक जत्था व बाबूलाल जुनेजा एसकेडी कॉलेज हनुमानगढ़ व वार्ड की संगत द्वारा किया जा रहा है।