Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

गुरू अर्जुनदेव जी का शहीदी पर्व बडी धूमधाम से मनाया

खबर - हिमांशु मिढ़ा 
हनुमानगढ़। शुक्रवार को गुरूद्वारा श्री गुरू सिंह सभा हनुमानगढ़ टान व जंक्शन में गुरू अर्जुनदेव जी का शहीदी पर्व बडी धूमधाम से मनाया गया।। 20 मई को रखे गये श्रीअखण्ड पाठ के भोग आज सुबह 10:30 बजे डाले गये। भोग के उपरांत खुले पंडाल में दीवान सजाये गये। हजूरी रागी जत्था भाई राजवीर सिंह ने गुरूद्वारा टाउन व हजूरी रागी जत्था भाई अमृतपाल सिंह ने गुरूद्वारा जंक्शन में संगतों को कीर्तन सुनाकर निहाल किया। इसके उपरांत कवीश्री जत्था भाई मंखन सिंह व साथियों ने गुरू का इतिहास सुना कर संगतों को निहाल किया। गुरूद्वारा टाउन व जंक्शन में संगतों के लिए ठण्डे व मीठे पानी की छबील लगाई गई। कमेटी प्रबंधक सरदार दर्शन सिंह गिल ने बताया कि पाठों के भोग के उपरांत अरदास कर ठण्डे मीठे पानी की छबील का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर सरदार सुलखन सिंह, जगजीत सिंह टोनी, जसवीर सिंह कंडा, अमर सिंह, प्यारा सिंह, सुखदीप सिंह गिल, हरभजन सिंह, कपूर, नरेश कोचर, हरदीप सिंह, वरयाम सिंह वकील व अन्य श्रद्धालुओं ने सहयोग किया।