Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

लाखो की ठगी करने वाली शातिर महिला ठग लेडी नटवरलाल गिरफ्तार।

जयपुर -पुलिस थाना शास्त्रीनगर द्वारा विदेश  में नौकरी का झांसा देकर लोगो से लाखो रूप्ये की ठगी कर अहमदाबाद भाग रही शातिर महिला ठग श्रीना पटेल उर्फ नैना नटवरलाल पुत्री  चन्द्रकान्त पटेल उम्र 37 साल निवासी आनन्द गुजरात को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 6 लाख 35 हजार रूप्ये नकद, 8 कम्प्यूटर सैट व एक लैपटोप व 44 विभिन्न लोगो के पासपोर्ट बरामद किये गये है। पुलिस उपायुक्त उत्तर जयपुर श्री प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि दिनांक 15.05.15 को पीडि़त सुरेन्द्र सिंह व पर्वत सिंह ने थाना शास्त्रीनगर पर एक रिपोर्ट दर्ज कराई कि राजस्थान इन्टरनेषनल नामक कम्पनी एफ 3 डिलर्स प्लाजा सुभाष नगर जयपुर की तरफ से विदेष में नौकरी का विज्ञापन देखकर सम्पर्क किया तो नैना पटेल नाम की महिला ने प्रत्येक से 60-60 हजार रूपये विदेष में नौकरी लगाने की कहकर प्राप्त कर लिये तथा जाॅब आॅफर लेटर दे दिया जिसकी सत्यता का पता किया तो वह फर्जी पाया गया जिस पर मु.नं. 149/15 धारा 420,406 आई.पी.सी. दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। शातिर महिला ठग को इसकी भनक लगने पर वह कार्यालय व घर का सामान समेट कर टैक्सी किराये पर लेकर अहमदाबाद के लिये रवाना हो गई उसकी तलाष हेतू टीम गठित कर  तलाष की गई थानाधिकारी द्वारा रेल्वे स्टेषन पर टैक्सी चालकों से सम्पर्क कर महिला को ले जाने वाली टैक्सी के चालक के मोबाईल नम्बरों का पता कर उससे सम्पर्क कर उक्त महिला के बारे में जानकारी दी व रास्ते में हाईवे पर पडने वाले थाने पर टैक्सी रोकने की हिदायत दी व चारों हाईवे पर पडने वाले थानों पर नाकाबंदी करवाई गई जिस पर थाना किषनगढ़ के सामने टैक्सी चालक ने पुलिस के पास गाडी रोक दी जिसको पुलिस थाना किषनगढ पर ले जाया गया तथा शास्त्रीनगर थाने की टीम उसे सामान सहित पकड़ कर जयपुर लेकर आई तथा मुकदमें में गिरफ्तार कर न्यायालय से पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर तफ्तीष की जा रही है।   मुल्जिमा श्रीना पटेल की तलाषी में अलग अलग नाम व पतों से बनाई हुई कुल नौ आई/डी जिनमें पैन कार्ड , ड्राईविंग लाईसेन्स , मतदाता पहचान पत्र, व पासपोर्ट मिले है जिनमें उसका नाम मिता पटेल, नैना नटवर लाल, ध्वनि पटेल, व श्रीना पटेल अंकित है।   तफ्तीष से उक्त महिला द्वारा गुजरात व मुम्बई में भी लोगो को विदेष में नौकरी दिलाने का झांसा देकर रूप्ये हड़पने की वारदातें करने की जानकारी मिली है जिसकी तस्दीक हेतू गुजरात व मुम्बई पुलिस को सूचना दी गई है तथा थाना आनन्द टाउन गुजरात पर 36 लाख रूप्ये की ठगी के प्रकरण में वांछित है तथा न्यायालय से स्थाई वारंट जारी है। उक्त महिला ठगी की वारदात कर विदेष भाग जाती है तथा विदेषों में मौज मस्ती करती है। महिला द्वारा दुबई , इंडोनेषिया , थाईलेंड , सिंगापुर , मलेषिया , हांगकांग , मकाउ , यू.के . यू.एस.ए., मारीषस इत्यादी देषों की यात्रा की गई है। जयपुर में महिला द्वारा करीब 60 से अधिक लोगो से लाखों रूप्ये हडपने का अनुमान है। राजस्थान के कई जिलों से पीडित लोग थाना शास्त्रीनगर पहुंच रहे है।  गिरफ्तारषुदा महिला से थाने पर पुछताछ की जा रही है। पिता व भाईयों का अमेरिका में रहना बताती है व नैरोबी में ग्रेजूएषन करना बताती है तेज तरार है व फर्राटेदार अंग्रेजी बोलती है। पुलिस द्वारा शुरू में पकडे जाने पर फर्जी नाम नैना नटवरलाल बताया जो उसकी ठगी के कृत्य को परिभाषित करता है।