![]() |
| बगड़ शराब की गाड़ी के साथ एसएचओं भंवरलाल व अन्य पुलिस कर्मी |
बगड़ पुलिस ने पकड़े 1536 पव्वे हरियाणा निर्मित शराब
स्कॉर्पियों गाड़ी में मिली दो फर्जी गाड़ी नंबर प्लेट
बगड़. पुलिस ने रविवार की रात को स्कार्पियों गाड़ी में करीब सवा लाख की हरियाणा निर्मित शराब पकड़ी। एसएचओं भंवरलाल ने बताया की रविवार की रात को मुखबीर की सूचना पर थाने के सामने नाकाबंदी करवाई लेकिन चिड़ावा की ओर से आई स्कार्पियों गाड़ी नाकांबदी तोडक़र भाग गई। एसएचओं ने मय जाब्ते के गाड़ी का पिछा किया तो आरोपी झुंझुनूं बीड़ में गाड़ी छोडक़र फरार हो गये। गाड़ी में हरियाणा निर्मित 21 पेटी गीनी अंग्रेजी शराब व 11 पेटी रॉयल गोल्ड शराब मिली जो लगभग एक सवा लाख की शराब होने का अनुमान है। पुलिस को गाड़ी में खुश्बू पत्नि विमल लुहार राणाजी का उदयपुर के नाम से आर सी की फोटो कॉपी भी मिली है। इसके अलावा दो फर्जी नंबर प्लेट भी मिली है।
