Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

सरकारी विद्यालय को माॅडल विद्यालयों की तर्ज पर विकसित करें-ढाका


खबर - श्याम सुन्दर अग्रवाल
नवलगढ़ - पंचायत समिति नवलगढ़ के प्रधान ने  पद  ग्रहण करते ही एक अनूठी पहल पर काम करना शुरू कर दिया , जिसमे सबसे पहले सरकारी स्कूल में अधिक  से अधिक नामांकरण कराना। और ’’सरकारी विद्यालय को माॅडल विद्यालयों की तर्ज पर विकसित करने , . पंचायत समिति के शिक्षक  एवं शिक्षिका  के लिए  ड्रेस कोड ,और बच्चो को पढ़ने  लिए प्रोत्साहित करने  के लिए राज्य मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों को 51000/-रू. नगद पुरस्कार व जिला मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों को 5100/-रू. का नगद पुरस्कार की घोषणा।  इस अभियान में भामाशाहो ने भी बढ़चढ़कर भाग लेना शुरू कर दिया है।  अभियान की शुरुआत ढाका ने दिनांक 18 मई 2015 को  ढेवा की ढ़ाणी ग्राम पंचायत से  की है 
और सरपंच राजेश  देवी, पंचायत समिति सदस्य जयन्त मुण्ड ने सभी ग्रामीणों को सरकारी विद्यालयों में बच्चों को एडमिशन दिलवाने की अपील की। इस अवसर पर रा.प्रा.वि. गिरधरपुरा  में दूर-दराज से आने वाले विद्यार्थियों के लिए जन सहभागिता से जीप की व्यवस्था करवाई और गाँव के प्राईवेट टीचर से म्गजतं ब्संेेमे का प्रबन्ध किया। दिनंाक 19 मई 2015 को ग्राम पंचायत निवाई में सरपंच, पंच और षिक्षकों को साथ लेकर घर-घर सरकारी विद्यालयों में पढ़वाने एवं एडमिशन के लिए मिनत की और नुक्कड़ सभाए की गई।इस कार्यक्रम में रोहिताश  कुमार ने वीर चक्र बसन्ताराम रा.मा.वि. भगेरा में बच्चों को निःशुल्क जीप व्यवस्था को प्रबन्ध किया एंव प्रधान गजाधर ढ़ाका ने इस विद्यालय को गोद लिया एवं सारा खर्च स्वयं वहन करने का ग्रामीणों से वादा किया। 
नवलगढ़ प्रधान गजाधर ढ़ाका का मानना है कि जो शिक्षा  सरकारी विद्यालयों के शिक्षक  दे सकते है वो  शिक्षा प्राईवेट विद्यालयेां के शिक्षक  नहीं दे पाते । आज के हालात में है कि मध्यम वर्ग अच्छी शिक्षा  अपने बच्चों को दिलवाने के लिए अपनी कुल आय का 47 % खर्च, फीस, कपडे और ट्यूशन  पर खर्च कर रहा है। सरकारी मशीनरी  की लापरवाही की वजह से आज सरकारी विद्यालय उजड़ रहे है। मेरा प्रधान होने के नाते कर्तव्य बनता है कि मैं अपने क्षेत्र की शिक्षा  व्यवस्था में सुधार करना। हम हर तरह से उन विद्यालयों को माॅडल विद्यालय बनाने का भरसक प्रयत्न करेंगे। भामाशाह , ग्रामीणों और विधायक महोदय के संग उनका आमूल चूल विकास करने का प्रयत्न करेगें।
 पंचायत समिति जयन्त मूण्ड ने बताया कि हमारा उद्देष्य सरकारी विद्यालयों को निजी विद्यालयेंा की तर्ज पर विकसित करना है। आज सरकारी विद्यालयों में निःशुल्क शिक्षा  प्रशिक्षित शिक्षक गणवेश , पाठ्यपुस्तकें, दोपहर को भोजन, खेल के मैदान व सामग्री पुस्कालय, कम्प्यूटर लैब आदि सब आवष्यकता की चीजें मौजूद पर सरकारी मशीनरी  व आम जनता की लापरवाही से इनकी हालात बदतर हो गए है। हमारा मिषन नवलगढ़ की सरकारी विद्यालयों को राजस्थान की माॅडल स्कूलें बनाना है। इसके लिए हमने टीमें गठित की है जिसका नेतृत्व यशवीर  सिंह ढ़ाका, कपूर सिंह करंेगे एवं हमारी सभी ग्राम पंचायतों के सरंपचों, पंचो, ग्रामसेवकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, साहियकाओं व आशा  सहयोगिनी आदि को कार्यालय से निर्देश  जारी कर दिये है। कि वे सरकारी स्कूलों में नांमाकन वृद्वि में सहयोग करें तथा प्रधान नवलगढ़ हर रोज एक पंचायत में नुक्कड़ सभा व घर-घर जनता से मिल रहे है। 
आज दिनंाक 21 मई 2015 को ग्राम पंचायत घोडीवारा में ’’ प्रधान आपके द्वार अभियान’’ तहत ग्राम सरंपच अनिता कंवर के अध्यक्षता में ग्राम सभा की जिसमें मुकेश  ढ़ाका युवा व्यवसायी ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय घोड़ीवारा खुर्द में सीसीटीवी कैमरे लगवाने की घोषणा की युवा नेता हेमन्त सिंह ने सभी बच्चों को स्कूली बैग देने, प्यारे लाल झुरिया ने कक्षा 9 से 12 तक की छात्राओं को दो जोड़ी पोषाक देने व रामपाल मूण्ड द्वारा शुद्व पेयजल हेतु वाॅटर कूलर लगवाने की घोषणा की इस अवसर पर प्रधान नवलगढ़ गजाधर ढ़ाका पंचायत समिति सदस्य जयन्त मूण्ड ने भामाशाहो  को साधुवाद दिया एवं अधिक से अधिक सरकारी विद्यालय में अपने बच्चों का नामांकन करवाने के लिए ग्रामीणों से अपील की।