खबर - घनश्याम मिश्रा
नवलगढ़। क्षैत्र के डुण्डलोद ग्राम में मदीना मस्जिद के पास स्थित जोड़ में ग्राम का गंदे पानी जोह्ड़े के पास रहने वाले लोगो का जीका जंजाल बन गया हैं। हलकी सी बारिस के बाद लोगो के घरों में पानी घुस जाता है। यहाॅं के वासीन्दें इस गंदगी में रहने को मजबुर है। गोरतलब है। कि लोग मस्जिद में नमाज भी पढ़ने नहीं जा सकते है। यहाॅं रहने वाले लोगो ने गाॅंव के सरपंच व प्रशासन के विरूद्व नारे भी लगायें । लोगो का कहना है। कि पानी निकासी का पम्प होने के बावजुद भी ग्राम पंचायत उसे चलाती नही है। जिसके चलते लोगो में आक्रोष है। गोरतलब है कि गंदे पानी के निकासी की समस्या क्षैत्र के कई ग्राम व नवलगढ़ के भी कई वार्ड में है।



