Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

"नवलगढ़ प्रधान ने चलाई अनूठी पहल"

सरकारी विधालयों का विकास मॉडल सकूलों की तर्ज पे हो,नामांकन बढ़वाने के लिए "प्रधान आपके द्वार "अभियान चलाया 
18  मई 2015 को ढेवा की ढाणी ग्राम पंचायत से नवलगढ़ प्रधान गजाधर ढाका और पंचायत समिति सदस्य जयंत मूंड ने सरकारी विधालयों में नामांकन बढ़वाने और सरकारी स्कूलों को प्रत्येक ग्राम पंचायत में सतर्कता कमेटी बनाकर सरकारी विधालयों में भामाशाह की मदद से विकास करवाने के लिए "प्रधान आपके द्वार " अभियान की शुरुवात की है। इस अभियान के जरिये गजाधर ढाका और पंचायत सदस्य जयंत मूंड हर दिन एक पंचायत का दौरा कर रहे है और वहां ग्रामसेवक,सरपंच,पंचायत सदस्य,पांच,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ,आशा सहयोगिनी और ग्रामीणों की मदद से नुक्क्ड़ नाटक और जान-सभा के माध्यम से अलख जगा रहे है कि जो अभिभावक अपने बच्चो को हिंदी प्राइवेट विधालयों में पढ़ा रहे है वे अपने बच्चो को सरकारी विधालयो में प्रवेश दिलवाए ,उनको अच्छी शिक्षा,अच्छी सुविधाएँ पंचायत समिति नवलगढ़ प्रधान,सरपंच गण और भामाशाह ग्रामीण देंगे। प्रधान  गजाधर ढाका  और जयंत मूण्ड  दोनों गाँवो में बैठक करने के बाद उन्ही ग्रामवासियों में से 11 जनों की एक सतर्कता कमेटी का गठन कर रहे है जहॉ कमेटियाँ सरकारी स्कूलों पर नजर रखेंगी,भामाशाहों की मदद से स्कूलों की सुविधाए बढ़ाएंगी,नामांकन बढ़वाने के लिए ग्रामीणों को मोटिवेट करेंगी और समय-समय पर विधालयों की शिक्षा की गुणवत्ता की जाँच कर ग्रामसेवक और सरपंच के मार्फ़त प्रधान को सूचनाएं देंगी।