खबर - दर्पण खण्डेलवाल
पिलानी। निर्जला एकादशी पर श्री महावीर मण्डल पिलानी द्वारा शुक्रवार को बस स्टेण्ड के अन्दर टिकट काउन्टर खिडकी के पास अमरस , शरबत व तरबुज की स्टाॅल लगाने का आयोजन किया गया । मण्डल के पदाधिकारी नरेश मनिरामका ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी निर्जला एकादशी पर बालाजी महाराज की पुजा अर्चना के बाद आने जाने वाले सभी बस यात्रियों को अमरस व शरबत पिलाया जायेगा व तरबुज , खरबुजा भी खिलाया गया । मुख्य बाजार सहीत चाण्डक मार्ग पर नक्षत्र काॅप्लेंक्ष में दुध रूअफजा पिलाया गया । वार्ड पार्षद विक्रम रोहील ने बताया की 60 किलो दुध में रूअफजा डालकर राहगीरो को पिलाया गया। इसके साथ हि तालाब के पास गोपाल महाजन दारा राहगीरो को निबु शिकंजी पिलाई गई ।
