खबर - हिमांशु मिढ्ढा
हनुमानगढ़। टाऊन के संगम पैलेस नजदीक राजकीय एन.एम.पी.जी.कॉलेज के पास मनोरंजन मेला 2015 के तीसरे दिन रविवार को लोगों को उत्साह मेले के प्रति दोगुना दिखाई दिया। आज बच्चों से लेकर बुढों तक हर उम्र के लोगों ने मेले का उत्साह उठाया और मेले में लगाये झुलों का आनंद लिया। मेले में लगी सहारणपुर का फर्नीचर, टैराकोटा की मूर्तिया, राजस्थानी नमकीन, चश्मा, पर्स, बैल्ट व टाई, राजस्थनी जूतियॉ, राजस्थानी चूर्ण सुपारी, वाटर फिल्टर शावर, कप व टीशर्ट पर फोटो लगवाएं, आर्टिफिशल ज्वैलरी, पानीपत हैण्डलूम, हैण्डलूम एण्ड हैण्डी क्राफट, क्रौकरी व किचन वेयर, बनारसी सूट, लखनवी चिकन सूट, लेडिज टॉप, टी शर्ट, राजस्थान की देसी जड़ी बूटीया, बॉयो मैगनेट प्रौडक्ट की स्टॉल पर लोगों ने जमकर खरीददारी की। आयोजक श्याम लाल, प्रदीप पाल, मोहन लाल, पवन बिश्रोई, कूकू नागपाल ने बताया कि इस मेले में फन, फुड, शॉपिंग और एटरटेनमेंट से भरपूर होगा । उन्होने बताया कि यह मेला 15 मई से 25 मई तक रोजाना सुबह 10 बजे से रात्रि 10 बजे तक चलेगा । इस मेले में बड़े, छोटो व हर उम्र के लोगों के लिए दस प्रकार के झूले लगेगे ।

