जयपुर। सैनिक कल्याण विभाग द्वारा राज्य के सैनिकों के ड्यूटी के दौरान लम्बी अवधि तक बाहर रहने के दौरान उनके परिवारों को आने वाली समस्याओं के निराकण के लिए कॉल सेन्टर की स्थापना की गई है। उच्च, तकनीकी एवं सैनिक कल्याण विभाग मंत्री कालीचरण सराफ ने बताया कि यह कॉल सेन्टर टॉल फ्री है और इस पर सैनिकों के परिजन अपनी समस्याएं दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि विभाग समस्याओं के निदान के लिए समयबद्घ कदम उठाएगा। इस कॉल सेन्टर का नम्बर 18001806212 रखा गया है। सराफ ने बताया कि विभाग द्वारा मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की पहल पर सैनिकों के कल्याण के लिए प्रभावी कदम उठाने की पहल की गई है। इसके तहत ऑपरेशन विजय तथा अन्य ऑपरेशनों में शहीद सैनिकों के माता-पिता को देय राशि अब एक लाख 50 हजार रूपये की बजाय 3 लाख रूपये कर दी गई है। यह राशि उनके नाम से पोस्ट ऑफिस में स्थाई जमा खाते में जमा की जाएगी। उन्होनें बताया कि इसी तरह विभाग द्वारा शौर्य चक्र धारकों को देय नकद पुरस्कार की राशि भी 6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख 50 हजार रूपये करने के संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। सेना, वायु एवं नौसेना मेडलधारियों को देय राशि भी अब 2 लाख रूपये से बढ़ाकर 6 लाख 25 हजार रूपये की गई है। इसी प्रकार राज्य सरकार ने द्वितीय विश्वयुद्घ के पूर्व सैनिक तथा उनकी विधवाओं, जिन्हें अन्य स्त्रोत से पेंशन या सहायता नहीं मिल रही थी, उनकी पेंशन राशि 3 हजार से बढ़ाकर 4 हजार कर दी है।
- Home-icon
- Rajasthan
- _Division संभाग
- __Jaipur Division
- __Jodhpur Division
- __Bikaner Division
- __Ajmer Division
- __Udaipur Division
- __Bharatpur Division
- __Kota Division
- __Sikar Division
- __Pali Division
- __Banswara Division
- _Business
- _Entertainment
- _SiteMap
- _Error Page
- Politics
- Video
- _Rajsamachar Youtube Chaneel
- Crime News
