Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

अफीम मुक्ति केन्द्र माणकलाव में नशामुक्ति शिविर आयोजित

खबर - मोहममद यासीन फारुकी 
जोधपुर। अफीम मुक्ति केन्द्र माणकलाव में आयोजित शिविर में अफीम, स्मैक, शराब व डोडा सेवन करने वाले मरीज भर्ती है, जिन्हें नशामुक्ति कराने के विभिन्न तरीकों से उन्हें नशा छुड़ाने के सार्थक प्रयास किए जा रहे है।
अफीम मुक्ति केन्द्र द्वारा आयोजित शिविर का रविवार को जोधपुर संासद गजेन्द्रसिंह शेखावत ने अवलोकन किया और केन्द्र द्वारा किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की और कहा कि समाज में फैली इस बुराई को दूर करने में पूर्व संासद नारायणसिंह माणकलाव समर्पित भाव से जुटे है। इनके प्रयासों से अब तक हजारों व्यसनी विभिन्न नशों का त्याग कर चुके है। संासद ने कहा कि नशे के दुष्परिणामों के बारे में युवा पीढी को बताया जावे और उन्हें भटकाव से रोका जावे। संासद केन्द्र के शिविर में भर्ती 30 मरीजों से व्यक्तिगत रूप से मिले और भविष्य में नशा नहीं करने के लिए प्रेरित किया।
संस्था के सचिव पूर्व संासद नारायणसिंह माणकलाव ने सांसद को केन्द्र द्वारा नशामुक्ति के क्षेत्र में किए गए अब तक के प्रयासों के बारें में जानकारी दी और कहा कि पश्चिमी राजस्थान में बढती नशे की प्रवृति युवा वर्ग के जीवन को अंधकारमय बना रही है। इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करने चाहिए। युवा वर्ग को नशा त्यागकर समाज की मुख्यधारा में जुड़कर राष्ट्र के विकास में अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि नशे से व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक, आर्थिक नुकसान तो होता ही है। उसको सामाजिक नुकसान भी है। समाज में ऐसे व्यक्ति को सम्मान नहीं मिलता है। परियोजना प्रभारी नरेन्द्रसिंह पीपरली ने बताया कि प्रतिमाह 1 से 15 तारीख तक नशामुक्ति के लिए भर्ती करते है। शिविर में निःशुल्क अफीम, डोडा, स्मैक व शराब छुड़वाई जाती है।
-----------