खबर - अनुज शर्मा
बगड़। भारतीय ओलम्पिक संघ, स्पोर्टस कोंसिल व भारतीय कराटे संघ के संबद्वता प्राप्त स्पोर्टस कराटे संघ भारत द्वारा ब्लेक बेल्ट परिक्षा में इन्द्रप्रस्थ कोंचिग संस्थान के पांच खिलाड़ी उतीर्ण हुए। कराटे के प्रशिक्षक राकेश सैनी ने बताया की स्वर्ण जयंति स्टेडीयम झुंझुनूं में हुई परिक्षा में संस्थान के अमित कुमार, सुनील यादव, खलील सुल्तान, महेश बेनीवाल, सुमन कंवर ने छोटुराम दहीया व अनील कल्याण के नेतृत्व में परिक्षा उतीर्ण की। कराटे प्रशिक्षक ने बताया की जो खिलाड़ी काता कर चूके उनका प्रमोशन टेस्ट लिया जायेगा।