खबर - दर्पण खण्डेलवाल
पिलानी। कस्बा पिलानी के मैन मार्केट में पिकअप चालक व आॅटो चालको की मनमानी के चलते आम राहगीरो को आये दिन मुसीबतो का सामना करना पडता है । मैन मार्केट में सुबह सब्जी मार्केट में चालक अपने वाहन को मन चाहे तरिके से खडाकर चाय की की दुकान पर बैठ जाते है जिससे मुख्य बाजार में वाहनो की भीड जमा हो जाती है जिससे जाम लग जाता है ओर राहगिरो को धंटो भर खडा रहना पडता है । प्रशासन की लापवाही के चलते इन वाहन चालको के हौसले बुलंद है । पिलानी के मुख्य बाजार में सब्जी विक्रेता सुबह 5 बजे चिडावा मंडी से सब्जी लेकर आ जाते है लेकिन 8-9 बजे तक ये वाहन वही आडे ढेडे खडे कर देते है जिससे राहगिरो को परेशानी होती है ।