Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

श्रीडूंगरगढ में क्रिकेट सट्टेबाजी के कुख्यात ठिकाने पर पुलिस का छापा

 दो बुकियों को गिरफ्तार कर साजो सामान जब्त किया
   बीकानेर। जिले के श्रीडूंगरगढ कस्बे में गांधी पार्क के पास सिंधी कटला के एक मकान में चल रहे क्रिकेट सट्टा बुकी के  कु यात ठिकाने पर पुलिस ने दबिश देकर आईपीएल मैचों पर सौदेबाजी कर रहे दो बुकियों दिलीप मोदी और बजरंग जाट  को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से क्रिकेट सट्टेबाजी में प्रयुक्त साजों सामान के साथ करीब सात आठ लाख रूपये के  हिसाब का रजिस्टर बरामद किया। थाना प्रभारी निकेत पारीक ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर के जरिये  इत्तला मिली थी कि सिंधी कटला में बजरंग जाट के मकान में क्रिकेट सट्टेबाजी की बुक चल रही है। इत्तला मिलने के बाद  पुलिस ने मकान की घेराबंदी कर अंदर दबिश दी तो मौके पर दिलीप मोदी और बजरंग जाट आईपीएल मैच पर सट्टेबाजी  कर रहे थे। पुलिस ने दोनों का हिरासत मेें लेने के बाद मौके से एक टीवी,आधा दर्जन मोबाईल ,चार्जर,केल्कूलेटर और  हिसाब का रजिस्टर समेत साढे तीन हजार नगदी जब्त की। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनो आरोपियों के खिलाफ  कार्यवाही दर्ज कर ली गई है।