खबर - हिमांशु मिढ़ा
हनुमानगढ़। आज निकट गांव 2 केएनजी मक्कासर में हनुमानगढ़ पंचायत समिति के प्रधान जयदेव भीडासरा ने ग्रामीणों से रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुनी। इस अवसर पर प्रधान जयदेव भीडासरा के सााि युवा कांग्रेस नेता रणवीर सिहाग व उपप्रधान अमर सिंह भी मोजूद थे। इस दौरान प्रधान ने मिडिल स्कूल, प्राथमिक स्वास्थय केन्द्र, वाटर वक्र्स आदि का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने प्रधान को ज्ञापन देकर चक 2केएनजी में संचालित मिडिल स्कूल की चारदीवारी का निर्माण करवाने, स्कूल में एक कमरा मय बरामदा व एक लाइब्रेरी का निर्माण करवाने, गांव में बरसात के पानी के लिए बोर का निर्माण, हड्डा रोडी का स्थान आंवटन करवाने, गावं में मुख्य सडक़ को सीसीरोड बनवाने, वाटर वक्र्स में फिल्टर लगाकर शुद्ध पानी की आपूर्ति करवाने व अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन सौपा। और ग्रामीणों ने एकजुट होकर गांव की अन्य विभिन्न समस्याएं प्रधान के सामने रखी जिसका समय पर निपटारा किया। मौके पर सरपंच मनप्रीत कौर, औमप्रकाश, कांग्रेसी नेता सहाबराम, रणवीर सिहाग, नन्दराम पहलवान, राजेन्द्र झाझडिया, दर्शन सिंह मौजूद थे।
