Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

प्रो. देवनानी ने पूछी डांगावास प्रकरण में घायलों की कुशलक्षेम

 अजमेर।  अजमेर जिले के प्रभारी एवं शिक्षा मंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी ने शनिवार को अजमेर के राजकीय जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में जाकर डांगावास प्रकरण के घायलों से मुलाकात की और उनकी  कुशलक्षेम पूछी। उन्होंने चिकित्सालय प्रशासन को घायलों को पूर्ण उपचार देने के निर्देश दिए।   शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रकरण को लेकर गम्भीर है। किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने चिकित्सालय प्रशासन को घायलों को चिकित्सा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने एक अन्य हादसे में घायल लोगों से भी मुलाकात की।