Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

नगरीय विकास मंत्री राजपाल सिहं शेखावत ने किया मेट्रो दौरा

जयपुर। नगरीय विकास मंत्री  राजपाल सिहं शेखावत ने आज 24 मई को प्रातः11  बजे से जयपुर मेट्रो के उद्घाटन की तैयारीयो का जाय़जा लिया। दौरे का मुख्य उद्ेश्य आगामी 3 जून को मुख्यमत्री द्वारा जयपुर मेट्रो के शुभारभ्ंा की तैयारीयों एव सुरक्षा एव संरक्षा प्रबन्धो की जानकारी लेना था।   मंत्री महोदय दौरे के दौरान मेट्रोडिपो , आॅपरेशन कन्ट्रोल सेन्टर एवं मानसरोवर से चाँदपोल तक समस्त स्टेशनों का दौरा किया। इस दौरे में माननीय महापौर निर्मल नाहटा के अतिरिक्त ऐ सी एस, यु डी एच श्री अशोक जैन, अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक जयपुर मेट्रो श्री निहालचन्द गोयल, के अलावा दिल्ली मेट्रो व जयपुर  मेट्रो के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। मत्री महोदय ने मेट्रो के सुरक्षा इतजामों पर सतोषं व्यक्त किया एवं कहाँ कि मेट्रो आम जन के लिए सुगम यातायात का साधन उपल्बध कराएगीं एवं जयपुर को स्मार्ट सिटी बनाने मे महत्वपूर्ण योगदान देगी। मेट्रो 3 जून से आमजन के लिये चालू कर दी जाएगी और जयपुर वासी मेट्रो की सुविधाओ का आनंद ले सकेगे।