Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

राठौड ने आरबीएम अस्पताल का किया निरीक्षण

भरतपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्राी राजेन्द्र राठौड ने आरबीएम अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा चिकित्सा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने चक्रवाती तूफान से घायल हुये व्यक्तियों से अस्पताल में मुलाकात की तथा उन्हें सांत्वना देते हुये चिकित्सकों को हरसंभव सहयता उपलब्ध करवाने के निर्देश दिये। उन्होंने प्रमुख चिकित्सा अधिकारी को खून की पर्याप्त व्यवस्था रखने ,अवकाश पर गये  चिकित्सकों को वापस बुलाने एवं मरीजों को हरसंभव सुविधा देने के निर्देश दिये। उन्होंने घायल हुये मरीज अखतरी , मिथलेश , वीरेन्द्र , विक्रम सिंह एवं अन्य मरीजों से व्यक्तिगत सम्पर्क कर उनके हालचाल जाने । उन्होंने महिला एवं पुरूष सर्जीकल वार्ड का भी निरीक्षण किया तथा मरीज फूलनदेवी , डालचंद, राधाकृष्ण आदि के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली तथा चिकित्सकों को आवश्यक निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान साथ में जिला कलक्टर रवि जैन ,अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन ओपी जैन ,अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर विशम्भर लाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
मेडीकल स्टाफ की ली बैठक, दिये आवश्यक निर्देश
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्राी राजेन्द्र राठौड द्वारा पीएमओ कक्ष में चिकित्सकों की बैठक ली तथा चिकित्सालय की व्यवस्थाओं के बारे में निर्देश दिये। चिकित्सालय के उपनियंत्राक द्वारा संतोषजनक जबाव नहीं देने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुये कहा कि उन्हें पूर्ण तैयारी रखनी चाहिये। चिकित्सा मंत्राी ने पीएमओ गुरूवार 21 मई से विशेष अभियान चलाकर अस्पताल के अन्दर एवं बाहर सफाई कराने के निर्देश दिये। उन्होंने तीन दिवस में अस्पताल के समस्त टयूबलाईट ,पंखे , कूलर , वाटर कूलर ठीक करने के निर्देश दिये। उन्होंने पीएमओ को ये भी निर्देश दिये कि गायोनाॅलाजी के पीजी योग्यताधारी चिकित्सा अधिकारी यदि गायनी के आॅपरेशन नहीं करते हैं तो उनकी रिपोर्ट दो दिवस में दी जाये ताकि उनके विरूद्ध आवश्यक कार्रवाई की जा सके। उन्होंने प्रमुख चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिये कि अस्पताल में कोई भी अधिकारी या कर्मचारी बिना ड्रेस के ड्यूटी पर नहीं आयेंगे। 
एनआरएचएम को दिये जायेंगे 50 लाख रूपये
चिकित्सा मंत्राी राजेन्द्र राठौड ने एनआरएचएम के अभियंता को चिकित्सालय में आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिये प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश दिये । उन्होंने बताया कि अस्पताल के प्रबंधन के लिये 50 लाख रूपये स्वीकृत किये जायेंगे। जिला कलक्टर रवि जैन ने बताया कि यूआईटी से जनाना अस्पताल एवं आरबीएम अस्पताल के लिये दो बडे-बडे जनरेटर 10 दिवस में उपलब्ध करवाये जा रहे है।