Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

राजस्व लोक अदालत न्याय आपके द्वार कार्यक्रम हुआ आगाज

खबर -  मोहम्मद यासीन फारुकी 
जोधपुर। राज्य सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रम राजस्व लोक अदालत न्याय आपके द्वार कार्यक्रम-2015 का सोमवार को जोधपुर जिले में विभिन्न शिविरों के आयोजन के साथ आगाज हुआ।
शिविरों में राजस्व संबंधी लम्बित प्रकरणों का मौके पर निस्तारण करके लोगों को राहत पहुंचायी जा रही है। इस अभियान के दौरान भूमि विभाजन, भू प्रबंध से जुड़ी इन्द्राज दुरस्ती, एक ही परिवार के व्यक्तियों के अधिकारों की घोषणा व निषेधाज्ञा, राजय सरकार व निजी व्यक्तियों के मध्य विचाराधीन धारा 183(बी) के अंतर्गत संक्षिप्त विचारण संबंधी, पत्थरगढी व सीमाज्ञान, रास्तों के विवाद संबंधी प्रकरण, इजराय एवं तरमीम संबंधी, नामान्तरणकरण आदि राजस्व मामलों का निस्तारण किया जा रहा है।
कार्यक्रम में पीपाड़ सिटी उपखण्ड के साथिन गांव अटल सेवा केन्द्र पर लगे शिविर में ग्रामीणों का राज्य सरकार के इस अभियान में राजस्व संबंधी मामलों के निस्तारण के प्रति एक विश्वास देखा गया । वहंा आपसी समझौते को लेकर अनेक ग्रामीण पहुंचे। उपखण्ड अधिकारी पीपाड़ सिटी ब्रहमलाल जाट ग्रामीणों व किसानों को प्रेरित कर उनके आपसी रजाबंदी से मामलों का निस्तारण कर रहे थे। वहंा राजस्व संबंधी मामलों का निस्तारण किया गया।
साथिन गांव के इस शिविर में राजस्व संबंधी मामलों के अलावा भी ग्रामीणों ने जब पेंशन, पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति संबंधी समस्याएं बतायी तो उपखण्ड अधिकारी ने इस राजस्व लोक अदालत की जानकारी देने के साथ उनकी बतायी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया । शिविर में भूमि बंटवारा, नाम शुद्धिकरण, खातेदारी के अधिकार, हिस्सेदारी, रास्ता रोकने सहित अन्य राजस्व संबंधी मामलों का निस्तारण किया गया।
जिले में राजस्व लोक अदालतों में 13 हजार से अधिक राजस्व मामलों के निस्तारण की कार्यवाही होगी। सभी संबंधितों को नोटिस भिजवाकर लोक अदालतों के बारे में सूचित किया गया है। जिले में सोमवार को लोरड़ी देजगरा, लूणी, सोलंकियंा तलंा, साथिन, बाला व मंगेरिया में शिविर आयोजित कर ग्रामीणों की राजस्व संबंधी समस्याओं का निस्तारण किया गया।
राजस्व लोक अदालतों के शिविर मंगलवार को:-
नोडल अधिकारी ए डी एम(प्रथम) अरूण कुमार हसीजा ने बताया कि 19 मई, मंगलवार को जोधपुर उपखण्ड क्षेत्र के बड़ली, चैखा, रोहिला कलंा, लोरड़ी देजगरा के शिविर अटल सेवा केन्द्र चोखा में लगेंगे। ग्राम पंचायत सोमेसर, किशोर नगर के सोमेसर अटल सेवा केन्द्र में, ग्राम पंचायत लोहावट, जेबी, ढेलाणा, रूपाणा व जेताणा के अटल सेवा केन्द्र लोहावट में, ग्राम पंचायत पालड़ी राणावतंा व रड़ोद के अटल सेवा केन्द्र पालड़ी राणावतंा में, मतोड़ा का अटल सेवा केन्द्र मतोड़ा में, कानसिंह की सिड़ व बड़ी सिड़ के ग्राम पंचायत मुख्यालय में और कापरड़ा व चंादेलाव में अटल सेवा केन्द्र चंादेलाव में शिविर लगेंगे।