Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

रॉयल्टी नाके पर मारपीट लूट का मामला आया सामने

खबर - मोहम्मद यासीन फारुकी 
जोधपुर। महानगर के गंगाणी रॉयल्टी नाका पर शनिवार की रात को कर्मचारियों से मारपीट कर साढ़े पांच हजार रूपए लूटे जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में करवड़ थाना में रिपोर्ट दर्ज की गई है। सूत्रों के अनुसार नागौर जिले के मकराना थानान्तर्गत चिणानिया निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस में दी गई अपनी रिपोर्ट में बताया कि गंगाणी रॉयल्टी नाका पर अज्ञात लोगों ने कर्मचारियों से मारपीट की और साढ़े पांच हजार रूपए लूट कर ले गए। आरोपियों से बजरी की रॉयल्टी मांगे जाने पर वे मारपीट पर उतारू हो गए। पुलिस ने लूट व मारपीट का प्रकरण दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश जारी है।