खबर - हिमांशु मिढ़ा
हनुमानगढ़। युवा भाजपा नेता पृथ्वीराज खिचड़ ने प्रैस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि सेम पीडि़त क्षेत्र रावतसर व पीलीबंगा क्षेत्र के दर्जनों गांवों को सेम की समस्या से मुक्ति दिलावाने के लिए जल संसाधन मंत्री डॉ. रामप्रताप के प्रयासो से 14.70 लाख रूपयें राज्य सरकार ने पम्पसेट लगाने के लिए स्वीकृत किये है। इस पम्पसेट को उद्घाटन गांव झुरियांवाला में जिला प्रमुख कृष्ण चोटियां व वरिष्ठ किसान नेता मनीराम खिचड़ (पूर्व डायरेक्टर कृषि उपज मण्डी समिति) के कर कमलों द्वारा 26 मई मंगलवार प्रात: 9:15 बजे किया जायेगा। इस पम्पसेट के शुरू होने से दर्जनों ग्रामीण क्षेत्रों की हजारों बीघा कृषि भूमि से सेम की समस्या का सामाधान होगा और इस क्षेत्र में उजड़ी हुई कृषि भूमि पर फिर से फसलें लहराने लगेगी।
