Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ग्रामीण परिवहन सेवा चालू करवाने बाबत ज्ञापन सौंपा



खबर - हिमांशु मिढ़ा
हनुमानगढ़। आज गांव दूधवाल वाली ढाणी के ग्रामीणों ने अतिरिक्त जिला कलक्टर को ग्रामीण परिवहन सेवा चालू करवाने बाबत ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के अनुसार दूधवाल वाली ढाणी, 32 एसएसडब्लयु, 30, 26, 24, 19, 20 रामसरा नारायण तक कोई परिवहन को उचित व्यवस्था नही है। गांव एक दर्जन से उपर है फिर भी एक निजी बस सर्विस है वो भी मिनी बस यात्रियों की संख्या ज्यादा होने के कारण बस ऊपर नीचे पूरी भरी होती है। जिससे हर समय दुर्धटना का डर बना रहता है। इन गांवों के ग्रामीणों व विद्यार्थियों ने कई बार परिवहन अधिकारी व बस डिपों में ज्ञापन दिा है परन्तु कोई फायदा नही हुआ। अत: जल्द से जल्द एक बस सर्विस शुरू करने की मांग कि अन्यथा प्रदर्शन की चेतावनी दी। ज्ञापन देने वालों में जगदीप स्वामी, रोबिन गेदर, कालूराम, राजपाल वर्मा व अन्य ग्रामीण मौजूद थे।