खबर - मोहम्मद यासीन फारुकी
जोधपुर डिवीज़न हेड
जोधपुर। प्रदेश की सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां हो गई। सरकारी स्कूलों में शनिवार अंतिम वर्किंग दिवस था। अब सभी स्कूल 26 जून से खुलेंगे। छुट्टियां शुरू होने से उत्साहित बच्चें आज स्कूल की छुट्टी होते ही बड़े उत्साह के साथ स्कूल से अपने घर जाने को निकले। सरकारी स्कूलों में प्रवेशोत्सव के कारण पहले सप्ताह में विशेष पढ़ाई तो नहीं हो पाई। अधिकांश शिक्षक व बच्चें सरकारी स्कूलों की तरफ अन्य बच्चों को आकर्षित करने को गांव-कस्बों में रैली निकालने व इससे जुड़े अन्य कार्यक्रमों में व्यस्त रहे। शहर के निजी स्कूलों में गर्मी का अवकाश कुछ दिन पहले शुरू हो चुका था, लेकिन कुछ निजी एवं सरकारी स्कूलों में सत्र जारी रहा। इन स्कूलों में आज गर्मी का अवकाश शुरू हुए। ऐसे में छुट्टी शुरू होने की खुशी के साथ आज बच्चे अपने स्कूल पहुंचे। वहीं आज स्कूलों में माहौल छुट्टी का ही रहा। प्रदेश के सभी सरकारी स्कूल इस बार एक जुलाई के स्थान पर पांच दिन पूर्व 26 जून से खुल जाएंगे।