खबर - मोहममद यासीन फारुकी
जोधपुर डिवीज़न हेड
जोधपुर - पाली राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 62 पर निंबली टोल प्लाजा के पास टायर फटने से स्कॉर्पियो पलट गई। हादसे में स्कॉर्पियो चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मृतक के मामा व उसके परिवार के सात लोग घायल हो गए। सभी घायल एक ही परिवार के है, जो शादी में कपड़ों की खरीदारी कर स्कॉर्पियो में गांव लौट रहे थे। घायलों में दो महिलाएं तीन बच्चियों की हालत गंभीर है, जिनको जोधपुर रेफर किया है। पुलिस के अनुसार 28 मई को भंवरसिंह राजपुरोहित के छोटे भाई की शादी है। शादी में कपड़े अन्य खरीदारी के लिए भंवरसिंह अपने परिवार के साथ शुक्रवार को जोधपुर आया था। पाली जिले के आऊवा निवासी उसका भांजा गुमानसिंह भी उनके साथ ही था। शाम को परिवार के सभी लोग जोधपुर से खरीदारी कर अपने गांव लौट रहे थे लेकिन निंबली टोल प्लाजा के पास टायर फटने से अनियंत्रित होकर स्कार्पियो पलट गई। हादसे में चालक गुमानसिंह की मौत हो गई जबकि भंवरसिंह राजपुरोहित, उनकी पत्नी छैलकंवर, पुत्री सविता कंवर, पिता भूरसिंह तथा श्यामा कंवर पत्नी रतनसिंह, छोटू पुत्री रतनसिंह घीसी कंवर पत्नी गंगासिंह राजपुरोहित घायल हो गई। हादसे की सूचना पाकर रोहट तथा लूणी थाने से पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को जीप से निकाल कर टोल प्लाजा की एंबुलेंस में जोधपुर के एमडीएम अस्पताल पहुंचाया।