Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

टैलन्ट सर्च में विजेता प्रतियोगिता का पुरूस्कार वितरण समारोह

खबर - हिमांशु मिढ़ा 
हनुमानगढ़। आज टाईम्स पब्लिक स्कूल हनुमानगढ़ टाउन में टैलन्ट सर्च में विजेता प्रतियोगिता का पुरूस्कार वितरण समारोह हुआ। जिसमें टाउन जंक्शन दोनों टाईम्स पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था। यह प्रतियोगिता 5 अप्रैैल को आयोजित की गई थी। जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागीयों को टैबलेट पीसी, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वालों को डिजिटल क्लॉक, तृतीीय से दसवां स्थान प्राप्त करने वालों को दीवार घडिय़ां वितरीत की गई। समारोह में मुख्य अतिथि रविन्द्र शर्मा, डॉ. विनोद जांगिड, सागरमल लड्ढा, सुभाष चन्द्र शर्मा, गोपाल लड्ढा, ज्योति धीगड़ा आदि उपस्थित थे।