Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान जरूरी:राठौड़



खबर - हिमांशु मिढ़ा
हनुमानगढ़।
नगर परिषद के पूर्व सभापति एंव जिले में भाजपा के संस्थापक नेता अमरसिंह  राठौड़ को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य बनाये जाने पर क्षैत्र में प्रसन्नता का माहौल है। टाउन स्थित मस्जिद मार्केट में आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए वक्ताओं ने कहा कि पार्टी ने जमीन से जुड़े व्यक्ति को इस पद पर सुशोभित कर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि इससे पार्टी में नई ऊर्जा का संचार होगा। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए  राठौड़ ने कहा कि बचपन से लेकर आज तक उन्होंने अपने आप को पार्टी के लिए समॢपत किया है। उन्होंने हनुमानगढ़ में पार्टी को स्थापित करने में योगदान देने वाले बृजनारायण चमडिय़ा, प्रेम बंसल, श्रीनिवास मित्तल, रोशन लाल प्रभाकर सहित अन्य लोगों की प्रशंसा करते हुए कहा कि वर्तमान में हम जिस रसीले फल का स्वाद ले रहे हैं यह फसल उन लोगों की मेहनत का ही परिणाम है। उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए कुर्बानी देने वालों को भुलाया नहीं जाना चाहिए। राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ङ्क्षसधिया के कार्यकाल में प्रदेश ने तरक्की के सोपान तय किये हैं। आने वाले समय में राजस्थान चहुमुखी विकास की आयाम स्थापित करेगा। इस मौके पर बर्फानी सेवा समिति अध्यक्ष बलदेव अरोड़ा, प्रॉपर्टी एडवाईजर कमलेश शर्मा, अरोड़वंश युवा संघ के पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र ठठई, अमन प्रॉपर्टी एडवाईजर के मनैङ्क्षजग डायरेक्टर विक्की थरेजा, श्याम लाल नागपाल, काछी सिन्धी युवा संघ के हंसराज कटारिया, कपड़ा एसोसिएशन के हैप्पी डोडा, विक्की शर्मा, जोनी गोयल, शंकरलाल, राजेश पंडित, डिस्पोजल व्यवसायी अंकुश बजाज सहित शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे।