![]() |
| बगड़ अब्दुल अजीज के 35 वे उर्स पर फूल पेश करते पीर दिन मौहम्मद व जायरीन। |
खबर - अनुज शर्मा
बगड़। मांलीगांव रोड़ स्थित ईज्जतुल्लाह शाह उर्फ पीर शाहब की दरगाह में शाह अब्दुल अजीज का चार दिवसीय 35 वां उर्स सन्दल की रस्म के साथ शुरू हुआ। दरगाह के पीर दीन मौहम्मद शाह की सदारत में सन्दल की रस्म, फातेहाखानी के बाद कब्बाल पार्टी ने कलाम पेश किये, मगरीद की नमाज के बाद बुंलद दरवाजे पर झंडा रोहण किया गया। इस अवसर पर भंवरूखां, इमरान खांन, महमूद अली, ईलियास , जाकीर ,यूसूफ काजी, सत्तार खां, बाबू खां, जानी मणीयार, मनुद्ीन खा, मुस्ताख अहमद,नवाब भाई सहित जयपुर, सीकर, चूरू, नवलगढ,इस्लामपुर,मंड्रेला, चिड़ावा के जायरीनों ने मत्था टेक मन्नत मंागी। दरगाह के पीर दिन मौहम्मद शाह ने बताया की 27 को फातेहाखानी व ईशा महफीले, 28 को नमाज ईशा व 29 को फजर में कुल की रस्म के साथ उर्स का समापन होगा।
