खबर - मोहम्मद यासीन फारुकी
जोधपुर। महानगर के मण्डारे थाना पुलिस ने मगरा पूंजला के एक मकान में दबिश देकर आईपीएल मैच पर सट्टा लगा रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से सवा करोड़ रूपये का सट्टे का हिसाब, छह मोबाईल, टीवी व अन्य सामान बरामद किया है।
थानाधिकारी के अनुसार मगरा पुंजला निवारी हरिसिंह गहलोत के मकान से क्रिकेट सट्टा लगाए जाने की सूचना मिली। उपनिरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस दल ने देर शाम वहां दबिश दी जहां दिल्ली व बेंगलुरू की टीमों के बीच चल रहे आईपीएल मैच का सट्टा लगाया जा रहा था। पुलिस ने मगरा पूंजला निवासी दीपक गहलोत, रोहित कच्छावाह तथा भवानी सांखला को गिरफ्तार किया।