Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

अवैध टोल वसूली करने के संबंध में ज्ञापन सौंपा

खबर - हिमांशु मिढ़ा 
हनुमानगढ़। आज जिला इकाई शिव सेना हनुमानगढ़ ने जिला कलक्टर के नाम अवैध टोल वसूली करने के संबंध में प्रदेश सचिव अजयपाल सिंह श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मण्डल ने ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के अनुसार राजस्थान राज्य सडक़ निर्माण निगम द्वारा हनुमानगढ़ सूरतगढ फोरलेन रोड पर अवैध रूप से टोल वसूल कर रहा है। रोड का निर्माण फोरलेन के मापदण्ड के अनुरूप नही हुआ है। रोड जगह जगह से टूटी व घसी पडी है टोल रोड की कोई सुविधा नही है फिर भी विभाग अवैध रूप से टोल वसूल कर रहा है। आमजन टूटी फुटी रोड पर चलने को मजबूर है और टोल दे रहे है। हनुमानगढ़ सूरतगढ फोर लेन रोड़ तीन तीन विधायक है जिसमे एक केबिनेट मंंत्री भी है के अधिन आती है। राज नेता मूक बने हुई है और विभाग बिना नियमों के अवैध रूप से टोल वसूल कर रहा है। इस रोड़ की पृष्ट भूमि यह है कि रोड बनाते समय फोरलेन रोड के मापदण्ड का कोई ध्यान नही रखा गया। रोड में लगने वाला मैटिरियल घटिया क्वालिटि का इस्तेमाल किया गया। रोड का निर्माण फोर लेन के मापदण्ड के बिना किया गया। रोड बनने के एक साल बाद रोड टूट गई और जगह जगह खड्डे पड गये। सरकार द्वारा ठेकेदारों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक विभाग में मुकदमा दर्ज करवा दिया गया है जिसकी जांच चल रही है। अत: शिव सेना जिला इकाई हनुमानगढ़ ने मांग कि है रोड का सर्वे करवाया जाये अगर मापदण्ड के अनुरूप रोड का निर्माण नही हुआ तो टोल वसूली बंद करवाई जाये अन्यथा हमारे द्वारा अवैध टोल वसूली के खिलाफ जन आन्दोलन किया जायेगा।