Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

रविवार को भी जारी रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान

खबर - मोहम्मद यासीन फारुकी 
जोधपुर। नगर निगम की ओर से आज सुबह भैरव नाला श्याम नगर से एक अस्पताल के पीछे बनी दो इमारतों को अतिक्रमण मुक्त  करवाया गया। हालांकि लोगों का विरोध भी उभर कर सामने आया है, मगर पुलिस जाब्ते के चलते सब शांतिपूर्वक हो गया। नगर निगम ने भैरवा नाला व श्याम नगर में निगम की जमीन सेे अतिक्रमणों को चिन्हित कर रखा था। 20 से 25 स्थानों पर निगम की ओर चिन्ह लगाएं गए थे। मगर रविवार को कुछ ही स्थानों पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। बताया गया कि श्याम नगर में राज अस्पताल की दो अवैध इमारतों को हटाने की कार्रवाई की गई। यह इमारतें अस्पताल के पीछे बनी हुई थी। नगर निगम दस्ते को इस दौरान लोगों के भारी विरोध का सामना भी करना पड़ा। प्रतापनगर पुलिस की मौजूदगी में उक्त अतिक्रमण को हटाया गया।