Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

सूरतगढ हनुमानगढ़ रोड पुन: निर्माण करवाने करवाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा

खबर  - हिमांशु मिढ़ा 
हनुमानगढ़। आज ट्रक ऑपरेटर युनियन हनुमानगढ़ जंक्शन ने मुख्यमंत्री के नाम अतिरिक्त जिला कलक्टर को सूरतगढ हनुमानगढ़ रोड पुन: निर्माण करवाने करवाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के अनुसार फोरलाईन टोल वसूली का 90 प्रतिशत शुल्क हमारे ट्रको द्वारा दिया जाता है। करीब 1200-1300 ट्रको का आवागमन प्रतिदिन होता है व करीब 4 से 4.50 लाख रूप्ये को टोल शुल्क हमारे द्वारा दिया जाता है अगर रोड अच्छी हो व टोल रोड की सभी सुविधा उपलब्ध होतो हमे टोल चुकानेको कोई आपति नहीहै। जब कि हनुमानगढ़ सुपर फोरलेन रोड गुणवता के अनुरूप् नही बनी हुई है। जगह जगह खडे बने हुये है। रोड जगह जगह से धसी हुई है। रोजना दुर्घटना होती है।क्रेन या हाईड्रा की व्यवस्था नही है। टोल प्लाजा पर शिकायत पुस्तिका में शिकायत लिखते है। तो भी कोई सुनवाई नही होती है। परियोजना अधिकारी को फोन करते है तो वह कह देते है कि ठेकेदारों को कह दिया है वह ठीक करवा देगे। फिर भी महीने तक ठीक नही होती और बार बार शिकायत करने पर पेचवर्क करवा देते है। जो एक सप्ताह में उखड जाते है।राजस्थान राज्य सडक विकास एवं निर्माण निगम द्वारा टोल तो जमकर वसुला जा रहा है। पर वाहन चालकों को कोई सुविधा नही दी जाती है। ज्ञापन में मांग कि है कि अतिशीघ्र रोड का पुन: निर्माण फोरलेन के मापदण्डो के अनुसार करवाया जाये अन्यथा आन्दोलन को उग्र किया जायेगा। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष ट्रक युनियन जुगल किशोर, सुभाष सिंह, लीलधर शर्मा लीलू, रघुवीर सिंह गोदारा, जगजीत राठी, महेन्द्र सिंह, कृष्ण दयाल शर्मा, हरजिन्द्र सिंह व अन्य सदस्य मौजूद थे।