Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

कोतवाली थानाधिकारी को हटाया

बीकानेर।कार्यवाहक जिला पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र विश्नोई ने एक आदेश जारी कर कोतवाली थानाधिकारी कलावती चौधरी  को हटाकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अपराध शाखा में लगाया है जबकि तीन कास्टेबलों को लाईन हाजिर कर दिया है। विश्नोई ने सीओं प्रतापसिंह को इसकी जांच तीन दिनों में सौंपने के निर्देश दिये है। गौरतलब रहे है कि शनिवार को एक पत्रकार त्रषि कुमार के साथ मारपीट करने वाले कास्टेबल नैतराम,देवीलाल व अशोक को लाईन हाजिर करते हुए पुलिस लाईन भेज दिया। वही कोतवाली थानाधिकारी को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लगाया है। इस घटना को लेकर बीकानेर प्रेस क्लब के सदस्यों ने आईजी गिरधारी लाल शर्मा से मुलाकात कर अपना विरोध जताया था जिस पर आईजी ने त्वरित ने करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को एफआईआर के निर्देश दिये। बाद में दोनों पक्षों में हुई वार्ता के बाद कार्यवाही अमल में लाई गई। शिष्टमंडल में अध्यक्ष जयनारायण बिस्सा,राजेन्द्र सिंह, लक्ष्मण राघव,नीरज जोशी,बृजमोहन रामावत,विक्रम जागरवाल,तेजकरण हर्ष,रमजान मुगल,अजीज भुटो,नौशाद अली,गुलाम,शिव भादाणी, मो अली पठान, प्रमोद सिंह, जयभगवान उपाध्याय,सुमित व्यास,मदनगोपाल तिवाड़ी, कमलकांत शर्मा, राकेश आचार्य ,पवन भोजक, नरेश मारू,आर सी सिरोही,,दिनेश ओझा,महेन्द्र मेहरा,सूरज पारीक सहित अनेक पत्रकार शामिल थे।