Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

साधारण सभा की पहली बैठक, पेयजल और बिजली के छाये रहे मुद्दे



खबर - पवन शर्मा 
सूरजगढ़.पंचायत समिति परिसर में नव-निर्वाचित बोर्ड की पहली साधारण सभा की बैठक गुरुवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान शुभाष पूनिया ने की। बैठक की शुरुआत में बीडीओ मोहनसिंह सिहाग ने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियो से उनके क्षेत्र में विकास के लिए अपनी कार्ययोजना बना कर उसके अनुसार ही काम करने की बात कही इसके साथ साथ बीडीओ सिहाग ने सरकार का पैसा उचित स्थान पर लगाने की बात कही जिससे ग्रामीणो को लाभ मिल सके।प्रधान शुभाष पूनिया ने सभी जनप्रतिनिधियो आपसी भेदभाव भुलाकर अपने क्षेत्र के समुचित विकास के लिए मिलजुलकर काम करने की बात कही। महपालवास सरपंच रणवीर नाड़ा ने अधिकारियो के बैठक में देर से आने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि तो बैठक में समय पर पहुंच जाते है लेकिन विभागीय अधिकारी देर से आते है।जिप सदस्य सरोज स्योराण ने छापड़ा गांव में दो साल पहले बने ट्यूबवेल पर कनेक्सन नहीं करने की बात कही तो जलदाय विभाग के सहायक अभियंता अरूण जांगिड़ ने कोई संतोषप्रद जवाब ना देते हुए आज अंडरटेकिंग दिए जाने की बात कही जिस पर सदन में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी जताते हुए कहा की आप दो दो साल बाद अंडरटेकिंग लोगे तो कैसे चलेगा इतने क्या जनता प्यासी रहेगी।जीप सदस्य सोमवीर लाम्बा ने पिलोद गांव में बने टयूबवेल पर विधुत कनेक्सन नहीं होने का मुद्दा उठाया वहीं पंचायत समिति सदस्य नीरज भड़िया ने भी जिणी गांव में कनेक्सन  ना होने का मुद्दा उठाया। पंचायत समिति सदस्य नीरज भड़िया ने विधुत विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा की विधुत विभाग द्वारा घरडू गांव से होकर लाइन बिछाते हुए घरडू की ढाणी को तो सिटी लाइन से जोड़ दिया वही घरडू गांव को वंचित कर दिया। जिप सदस्य सोमवीर लाम्बा ने राज्य सरकार की टीएफसी योजना का पैसा अन्य कार्यो में लगाने की बजाय पेयजल के लिए ही खर्च करने का सुझाव दिया। इसके अलावा बैठक में सड़को की मरम्मत करने , अतिक्रमण हटाने, चिकित्सा, शिक्षा, मनरेगा सहित अन्य मुद्दो पर चर्चा की। एसडीएम दिनेश चंद भार्गव ने सभी अधिकारियों से जनप्रतिनिधियो के द्वारा उठाई जाने वाली समस्याओ का समय पर निस्तारण करने के निर्देश दिए।बैठक में तहसीलदार ओपी कोठारी,बीइओ सरदार सिंह,प्रगति प्रसार अधिकारी अमीलाल,उपप्रधान अनिल ठोलिया ,मोतीलाल यादव,रतनसिंह तंवर ,काजड़ा सरपंच राजेंद्र शर्मा ,बेरला सरपंच वीरसिंह खरडिया,कासनी सरपंच चिरंजीलाल शर्मा,दिनेश जांगिड़,रविता पूनिया,महेंद्र शर्मा सहित अन्य जनप्रतिधि और अधिकारी मौजूद थे।