Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

सूटकेस की सरकार से अच्छी है, सूट-बूट की सरकार


 
नई दिल्ली. राहुल गांधी के सूट बूट  की सरकार के तंज पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पलटवार करते हुए कहा, ''सूट-बूट की सरकार निश्चित रूप से सूटकेस की सरकार से अच्छी है।'' शनिवार को  दिए एक इंटरव्यू में गरीबों की वकालत करने वाली कांग्रेस के बारे में पीएम ने कहा कि 60 साल तक देश में राज करने वाली कांग्रेस के कारण ही आज गरीबों की यह हालत है। इस साल जनवरी में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा भारत आए थे। तब ओबामा से मुलाकात के दौरान नरेंद्र मोदी ने अपने ही नेमप्रिंट वाला सूट पहना था। तभी से संसद से लेकर सड़क तक राहुल गांधी सूट-बूट की सरकार कहकर केंद्र पर निशाना साधते रहे हैं।
'जनता करेगी मेरा ग्रेडिंग'
प्रधानमंत्री से पूछा गया कि सरकार को वह दस में कितना नंबर देंगे तो उन्होंने कहा, 'मेरे कामों का मूल्यांकन की 'देश की जनता करेगी। मैं यह अधिकार जनता से कैसे छीन सकता हूं। मैंने देश के सामने अपना रिपोर्ट कार्ड रख दिया है। हाल में मीडिया ने कुछ सर्वे के तथ्यों को छापा है।''