Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

महापौर का बयान बचकाना

बीकानेर। पिछले दिनों महापौर नारायण चैपड़ा द्वारा मुरली मनोहर गौशाला पर दिये विवादित बयान का गौशाला समिति की ओर से विरोध किया है। एक प्रेस वार्ता में मुरली मनोहर गौशाला के उपाध्यक्ष गुलाब दफ्तरी ने बिना जानकारी के समाचार पत्रों में यह बात कह दी कि मुरली मनोहर गौशाला में निगम की ओर से छोड़े गये पशुओं की संख्या कम है जबकि ऐसा नहीं है। बिना तथ्यों के जाने महापौर की ऐसी बयानबाजी अशोभनीय है। जिसे गौपालक व गौशाला से जुड़े लोग सहन नहीं करेंगे। उन्होने बताया कि नगर निगम बीकानेर की ओर से छोड़े  गये आवारा पशुओं को लेकर 18 दिसम्बर 2013 को एक करार में जिन बिन्दुओं पर सहमति बनी थी गौशाला उससे ज्यादा ही काम कर रही है। मजे की बात यह है कि निगम अपने करार पर कायम नहीं रहा। गौशाला में जितने पशु है उनकी देखरेख के लिये निगम की ओर से किया जाने वाला भुगतान भी पिछले चार माह से बकाया है। जिसके बारे बार बार आग्रह करने के बाद भी भुगतान नहीं हो रहा है। दफ्तरी ने बताया कि निगम कई बार आवारा पशुओं को बिना टैगिंग के ही छोड़ जाते है। ऐसे में अनेक बार परेशानी का सामना भी करना पड़ता है। उन्होंने आंकड़ो का हवाला देते हुए बताया कि जनवरी 14 से अब तक लगभग 479 पशु गौशाला में आये जिनमें से 248 पशु मारे गये। जिनके मरने का कारण पॉलिथिन है। बाकी बचे 231 पशुओं की देखरेख गौशाला दानदाताओं के सहयोग से भली भांति कर रही है। उन्होनें ने बताया कि निगम से किया गया करार जून में खत्म हो जायेगा। ऐसे में महापौर का इस तरह की बयानबाजी हास्यापद और द्वैषतापूर्ण सी लगती है। इस मौके पर गौसेवा से जुड़े अनेक जने मौजूद थे।
महापौर के बयानों का हुआ विरोध
महापौर नारायण चैपड़ा द्वारा मुरली मनोहर गौशाला पर दिये विवादित बयान का अनेक संगठनों ने विरोध जताया। सीमाजन कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह ने कहा कि चैपड़ा का बयान बचकाना सा लगता है। उनकी बयानबाजी गौशाला के संचालकों के लिये अत्यंत अपमान जनक है। जिस विचारधारा व दल से महापौर संबंध रखते है उस संगठन व दल के लिये यह बयान गौसेवकों को अपमानित करने वाला है।मैत्री फाउण्डेशन चैरिटेबल टस्ट के एडवोकेट राजेश लदरेचा ने कहा कि चैपड़ा को बिना जानकारी के गौभक्तों व समाजसेवी भामाशाहों का अपमान नहीं करना चाहिये। यह कथन गौवंश के प्रति समाज की भावनाओं का अपमान करने वाला है।