Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

प्रवेशोत्सव मनाया

खबर - पवन शर्मा 
सूरजगढ़. घरडू गांव के राजकीय उच्च प्राथमिक विधालय में शुक्रवार को नवागंतुक विधार्थियों का प्रवेशोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में प्रधान शुभाष पूनिया,शिक्षाविद सुरेंद्र अहलावत,प.स.सदस्य नीरज भड़िया,बीईओ सरदार सिंह और छैलूराम भड़िया मौजूद थे। कार्य्रकम की शुरुआत में प्रधानाध्यापक बचनसिंह शेखावत के नेतृत्व में अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्य्रकम के दौरान 23 नव प्रवेशित विधार्थियों का तिलक लगाकर माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। प्रधानाध्यापक बचनसिंह शेखावत ने बताया की इस सत्र में विधालय के मनीष भड़िया और अंकिता को इंस्पायर्ड अवार्ड के लिए भी चयन हुआ है।